Bigg Boss 17 Promo: रोहित शेट्टी ने लगाई मुनव्वर फारुकी की क्लास, बता डाला ‘बोरिंग’

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रोहित शेट्टी मुनव्वर फारुकी के तीखे सवाल करते नजर आए। साथ ही साथ रोहित शेट्टी ने मुनव्वर फारुकी को फटकार भी लगाई।

सलमान खान का शो बिग बॉस 17 इन दिनों काफी चर्चा में हैं। सलमान खान का ये शो अब धीरे-धीरे फाइनल की तरफ बढ़ रहा हैं। फाइनल को अब बस 2 दिन बाकी है। सभी कंटेस्टेंट्स जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस 17 में बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी पहुंचे। रोहित शेट्टी ने शो के फाइनल में पहुंचे कंटेस्टेंट्स से बातें की और उनसे कुछ तीखे सवाल भी किए। इस शो से अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शेट्टी मुनव्वर फारुकी से सवाल करते हुए नजर आए। रोहित शेट्टी ने मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर भी कुछ बातें बोली हैं।

रोहित शेट्टी ने मुनव्वर फारुकी से किए सवाल

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में रोहित शेट्टी मुनव्वर फारुकी से सवाल करते हुए नजर आए। रोहित शेट्टी के सवालों ने मुनव्वर फारुकी की बोलती बंद कर दी है। रोहित शेट्टी ने पूछा कि क्या आपको नहीं लगता व्यूअर्स को भी आपने धोखे में रखा? इसके बाद रोहित शेट्टी आपने और आयशा ने उस लड़की का मजाक दिया है। इसके बाद रोहित शेट्टी ने कहा कि जब आप बाहर जाएंगे तब आपको दुनिया को जवाब देना होगा। अंत में रोहित शेट्टी ने सलाह देते हुए कहा कि मुनव्वर फारुकी जब बाहर जाना तब मर्देों की तरह सच बोलना। इसके अलावा रोहित शेट्टी मुनव्वर फारुकी को बोरिंग कहते भी नजर आए। रोहित शेट्टी और मुनव्वर फारुकी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस दिन होगा शो का फाइनल

सलमान खान के शो का 28 जनवरी को फाइनल होने वाला है। फाइनल से पहले शो में अरुण महाशेट्टी, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा ही बचे हैं। इसमें से एक क 28 तारीख को विनर का खिताब मिलने वाला है। रोहित शेट्टी और मुनव्वर फारुकी के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Leave a Comment